हरियाणा

कैथल: वेद प्रकाश ढुल बने बार एसोसिएशन कैथल के प्रधान

कैथल, 17 दिसंबर। जिला बार एसोसिएशन कैथल के आज हुए चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार वेद प्रकाश ढुल ने जितेन्द्र शर्मा को 139 मतों के अंतर से हरा कर विजय हासिल की। वेद प्रकाश ढुल को 581 और जितेन्द्र शर्मा को 442 वोट मिले। इस पद पर 20 वोट रद्द पाए गए। इसी प्रकार उप प्रधान पद पर सुल्तान सिंह बनवाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी संजम रानी को 169 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। सुल्तान सिंह बनवाला को 473 और संजम रानी को 304 वोट प्राप्त हुए।

दीपक अरोड़ा 264 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। उप प्रधान पद पर 7 वोट रद्द पाए गए। सचिव पद पर नितेश मंगला ने मंदीप सिंह चहल को 80 वोट से हरा दिया। नितेश मंगला को 557 और मंदीप चहल को 477 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 13 वोट रद्द पाए गए। सह सचिव पर पर हुए कड़े मुकाबले में जितेन्द्र कुमार ने सुमन ठाकुर को 28 मतों के अंतर से मात दी। जितेन्द्र कुमार को 534 और सुमन ठाकुर को 506 वोट हासिल हुए। सह सचिव पद पर 9 वोट रद्द पाए गए।

कोषाध्याक्ष पद के लिए हुए दंगल में रजनी गुप्ता ने संदीप शर्मा को 595 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी। रजनी गुप्ता को 818 और संदीप शर्मा को 223 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर 8 वोट रद्द पाए गए। चुनाव अधिकारी रमेश सरदाना ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। चुनाव अधिकारी रमेश सरदाना, उप चुनाव अधिकारी बलवान जोहर, पुरुषोतम दास शर्मा, विजय कुमार शर्मा, सतीश कुमार धोंस और ने बताया कि आज कुल 1150 में से 1049 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

इनमेंं से सभी पदों के मिलाकर कुल 57 वोट रद्द पाए गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों ने खुशी में रंग लगाया और लड्डू बांटे। वकीलोंं ने विजेताओं को बधाई दी। नव नियुक्त प्रधान ने वकीलों को आश्वासन दिया कि वे वकीलों के हितों के लिए काम करेंगे और हमेशा वकीलों के सुख दुख में खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे बार और बैंच के बीच का तालमेल बरकरार रखेंगे। उन्होंने अपनी जीत को सभी वकीलों की जीत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker