खेल

उत्तर प्रदेश राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन सांसद लल्लू सिंह एवं विकास सिंह बने अध्यक्ष

अयोध्या, 26 जून । उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक में सांसद लल्लू सिंह को चेयरमैन, विकास सिंह को अध्यक्ष व राजेश कुमार सिंह यादव को महासचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

अयोध्या के एक स्थानीय होटल के सभागार में आयोजित राज्य कबड्डी संघ की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के सचिव व अध्यक्ष ने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। राज्य संघ के चुनाव में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की तरफ से परमेंद्र सिंह व खेल विभाग की तरफ से मोहम्मद इरफान पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। चुनाव अधिकारी प्रयागराज हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्रीनिवास राय थे।

वार्षिक सामान्य कार्यकारिणी की बैठक में सर्वप्रथम चेयरमैन के पद पर अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके उपरांत संघ के अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विकास सिंह के प्रति सदन ने पूरी आस्था एवं विश्वास जताते हुए एक बार पुनः उन्हें राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। महासचिव के पद पर वाराणसी के राजेश कुमार सिंह सामान्य कार्यकारिणी की द्वारा एक बार फिर महासचिव चुने गए।

बैठक खुशनुमा माहौल में संपन्न हुई, जिसमें राज्य कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। बैठक में सांसद लल्लू सिंह व अध्यक्ष विकास सिंह के कुशल निर्देशन में गत वर्ष 2021 में अयोध्या में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए बधाई दी गई। कार्यकारिणी ने एक स्वर से राज्य में कबड्डी खेल के विकास एवं उत्थान के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। बैठक में 2022-23 में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं पर भी चर्चा हुई।

राज्य कबड्डी संघ की चयनित नई कार्यकारिणी

चेयरमैन लल्लू सिंह (सांसद), प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, ईश्वर पाल सिंह, राकेश शर्मा, पीके पांडेय। महासचिव राजेश कुमार सिंह। संयुक्त सचिव पदम वीर सिंह, प्रभात कुमार पांडेय, मो.अकरम, सत्येंद्र कुमार। कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय।

कार्यकारिणी सदस्य ओम सिंह वर्मा, सीजी शुक्ला, अजय शर्मा, राज सिंह नागर, अरविंद कुमार, प्रेम सिंह यादव, दशरथ पाल, सुरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, जय शंकर पांडेय, जेपी सिंह, सुनील कुमार चयनित किए गए।

निर्णायक समिति-सुरेश कुमार सिंह चेयरमैन, अजय शर्मा संयोजक। कोपेंद्र, सुनील कुमार श्रीवास्तव सदस्य, तकनीकी समिति-सीजी शुक्ला चेयरमैन, संयोजक-विनोद कुमार यादव। अनुशासन समिति-पीके राय चेयरमैन, धीरेंद्र प्रताप सिंह संयोजक चुने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker