सोनीपत: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बाक्सर दिखाया दम, विजेताओं को मिले पदक
-वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश राज्यों के प्रतियोगी शामिल
सोनीपत
केएस बॉक्सिंग क्लब खरखौदा पहली भारत बॉक्सिंग फेडरेशन (बीबीएफ) राष्ट्रीय चैंपियनशिप 6 से 9 मई 2022 केएस बॉक्सिंग क्लब खरखौदा सोनीपत में हुई जिसमें हरियाणा के अलावा वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश राज्यों के प्रतियोगी शामिल हुए। दिल्ली से आए विवेक भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पदक प्रदान किये।
विवेक भट्ट ने कहा कि हार जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना से खेलना है जो खेल भावना से खेलेगा भविष्य में बेतहर बाक्सर बनेगा। हमने 300 से ज्यादा बॉक्सर को बेहतर बाक्सर बनाने के लिए गोद लिया हुआ है। आप सब भी अपने खेल को ध्यान से खेलेंगे तो इसके परिणाम बेहतर आएंगे। आयोजक रवि नरवाल बताया कि हरियाणा की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें केएस बॉक्सिंग क्लब की प्रियंका दहिया ने 52 किलो ग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और बेस्ट बाक्सर का खिताब लिया। 48 किलो ग्राम भार वर्ग में संजीत रोहतक ने स्वर्ण पदक, 70 किलो ग्राम भार वर्ग में मुस्कान रोहतक ने स्वर्ण पदक, केएस बाक्सिंग की बाक्सर 48 किलो ग्राम भार वर्ग में सुनैना रजत पदक, 52 किलो ग्राम भार वर्ग में शिवानी सोनीपत ने रजत पदक जीता।
इन लड़कों ने जीते पदक
लड़कों के मुकाबले टक्कर के हुए 57 किलो ग्राम भार वर्ग में तुशार ने स्वर्ण पदक जीता और लड़कों में बेस्ट बाक्सर का खिताब जीता। 60 किलो ग्राम भार वर्ग में करनाल के अंकित कांस्य पदक, 54 किलो ग्राम भार वर्ग में राहुल खरखौदा, 70किलो ग्राम भार वर्ग में आदर्श उत्तर प्रदेश को रजत पदक, 34 किलो ग्राम भार वर्ग में साहिल वेस्ट बंगाल को स्वर्ण पदक, किलो ग्राम भार वर्ग में सुमित रोहतक को कांस्य पदक, 52 किलो ग्राम भार वर्ग में संदीप भिवानी को स्वर्ण पदक हासिल किया है।