बिहार

स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक

गया, 21अक्टूबर। भाजपा की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न हुआ।

बैठक के पहले सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।बैठक में आगामी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में तैयारी से संबंधित था। सभी कार्यकर्ताओं को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र से मतदाता सूची में अधिक से अधिक कार्यकर्ता अपना नाम जुड़वाने का काम करें।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप विधान सभा के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है और हमलोग परिवार के सदस्य हैं। भाजपा के ही कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी जन सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उदाहरण के लिए देश अभी भीषण महामारी कोरोना फैला था सभी दल के लोग बाहर नहीं निकल रहे थे, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता अपना जान जोखिम में डालकर भी जन सेवा में लगे रहे। इस प्रकार की जज्बा केवल भाजपा के ही कार्यकर्ता में है। भाजपा की जब भी सता प्राप्त हुआ तब अंतिम पायदान पर रहे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की कोशिश रहती है। भाजपा पं दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को अपनाकर काम कर रही है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो केवल सिंद्धातों के बदौलत है।

भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बिहार में नीतीश कुमार को धोखा देने के बाद गोपाल गंज और मोकामा विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है, इसके बाद गया स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होगा उसके बाद लोकसभा का चुनाव होगा। नीतीश कुमार को धोखा देने का बदला कार्यकर्ता भाजपा को वोट देकर लेने के लिए तैयार बैठे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में अन्य दलों से मुकाबला करना जानते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker