राष्ट्रीय

कुलदीप बिश्नोई भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली, 04 अगस्त। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व नेता कुलदीप बिश्नोई गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बिश्नोई की पत्नी रेणुका भी भाजपा में शामिल हो गईं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन किया। राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार का समर्थन किया। हम उनका स्वागत करते हैं।

कुलदीप बिश्नोई ने कल ही विधायकी से इस्तीफा दिया था। उन्हें कांग्रेस ने जून में पार्टी से निष्कासित किया था।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के चलते आदमपुर से विधायक को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। कांग्रेस पार्टी से अलग होने के बाद से लगातार बिश्नोई भाजपा से नजदीकी बनाए हुए थे और पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे थे।

कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हरियाणा के नेता कुलदीप बिश्नोई ने 24 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से यहां मुलाकात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker