हरियाणा
85 वर्षीय भगवान देवी ने मरणोपरांत किए नेत्रदान
85 वर्षीय भगवान देवी का फाइल फोटो।
गन्नौर। बसंत विहार निवासी 85 वर्षीय भगवान देवी का बीमारी के कारण निधन हो गया। मरणोपरांत भगवान देवी ने नेत्रदान कर पुण्य का काम कर गई। अब उनकी आखों से दो नेत्रहीनों को रोशनी मिल सकेगी। उनके पुत्र रमेशचंद्र खन्ना, सुरेश खन्ना, राजेश खन्ना, भरत खन्ना व सुनील खन्ना ने उनके नेत्रदान करवाकर नेक कार्य किया। जानकारी देते हुए समजासेवी डा. भूपेंद्र कुकरेजा ने बताया कि दृष्टि समिति सोनीपत के सहयोग से चैरिटी आई अस्पताल से आई टीम ने नेत्रदान का कार्य विधिवत पूर्ण करवाया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने भगवान देवी के मरणोपरांत उनके परिवार ने उनके नेत्रदान करवा कर जो पुण्य कार्य किया है, उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता।