जीवीएम की एनएसएस-एनसीसी की छात्राओं ने निकाली तिरंगा पद यात्रा
जोरदार नारे लगाते हुए हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने के लिए किया प्रोत्साहित
सोनीपत, 08 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान रूपी पुनीत यज्ञ में आहुति डालते हुए जीवीएम गल्र्ज कालेज की एनएसएस व एनसीसी की छात्राओं ने तिरंगा पद यात्रा निकाली, जिसे कालेज परिसर में प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्था के प्रधान डा. ओपी परूथी व अन्य पदाधिकारियों ने तिरंगा पद यात्रा के सफल आयोजन की बधाई देते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वे लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करती रहें।
तिरंगा पद यात्रा की प्रमुख संयोजक एनएसएस प्रभारी रूचिका विरमानी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा पद यात्रा में एनसीसी की छात्राओं और अन्य छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तिरंगा पद यात्रा की शुरुआत कालेज परिसर से की गई, जिसके बाद छात्राएं हाथों में तिरंगा थामे जोश व जज्बे के साथ भारत माता की जय-जयकार के नारे लगाते हुए नगर में बढ़ती गई। मुरथल रोड व देवडू रोड आदि क्षेत्रों में छात्राओं ने जोशिली यात्रा निकाली। छात्राओं ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए घर-घर मेंं तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रियंका के निर्देशन में एनसीसी की छात्राओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर तिरंगा पद यात्रा में हिस्सा लेते हुए जागृति फैलाने का प्रयास किया। जीवीएम की महिला प्रकोष्ठï ने भी इसमें सहयोग प्रदान किया। संस्था के पदाधिकारी रवि गांधी, मदनलाल कुमार व राजेश रेलन ने छात्राओं का उत्साहवद्र्घन किया। तिरंगा पद यात्रा में कालेज की प्राध्यापिकाओं ने भी हिस्सा लेते हुए छात्राओं को प्रोत्साहन दिया। इनमें विशेष रूप से सुनीता धवन, डा. मंजूला सपाह, डा. सुमन नासा, अनीता गाबा, रजनी कत्याल, डा. रश्मि जावा, डा. संगीता सिंह, रोहिणी मदान, चारू सूद, सरबजीत, डा. अनीता सैनी, सुनीता भारद्वाज, राकेश जुनेजा, डा. पूजा गुलाटी, कृति अनेजा, नीरू, शिवानी, पिंकी, खुशी, रूचि, अंशू, नम्रता व कविता और रेनू पोपली शामिल रही। जीवीएम की यूथ रैडक्रॉस इकाई की प्रभारी रेनू पोपली ने इस दौरान छात्राओं से जोरदार नारे लगवाये।
तिरंगा पद यात्रा को रवाना करते समय प्राचार्या डा. रेनू भाटिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में जीवीएम रंग चुका है। लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करवाये जा रहे हैं, जिनमें छात्राओं का उत्साह देखने लायक है। उन्होंने छात्राओं के साथ उनके परिजनों और कालेज स्टाफ का आह्वïान किया कि वे 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगायें।
-डा. रेनू भाटिया
प्राचार्या
जीवीएम गल्र्ज कालेज