राष्ट्रीय

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 08 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और छोटे कार्यकालों के लिए बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा, “पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वे एक महान विधिज्ञ थे और उन्हें उनकी सार्वजनिक सेवा के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

वहीं उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ट्वीट संदेश में कहा, “पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें हमेशा उनके विद्वता के लिए याद किया जाएगा, जो सार्वजनिक सेवा के लिए उच्चतम स्तर की प्रतिबद्धता और समर्पण का उदाहरण है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में किया, “केशरी नाथ त्रिपाठी का उनकी सेवा भावना और बुद्धिमता के लिए सम्मान किया जाता था। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker