गंगा में नहाने के दौरान डूबे मां और बेटा, खोजबीन जारी
भागलपुर, 27 अक्टूबर। बिहार में भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित राजघाट में गुरुवार सुबह नहाने के दौरान मां- बेटा गंगा में डूब गये।
घटना के बाद मौके पर पहुंची एडीआरएफ की टीम डूबे लोगों को गंगा नदी में खोज रही है। उधर कहलगांव सीओ ने बताया कि अभी तक डूबे लोग नहीं मिले हैं। खोज-बीन जारी है।हाल में ही कहलगांव के पंपू घाट में पैर फिसल जाने से शहर के एक युवक गंगा में डूब गया था। एसडीआरएफ की टीम अभी तक उसका शव बरामद नहीं कर पाई है।
गंगा नदी में हालिया दिनों में पानी की बढ़ोतरी हुई है। गंगा काफी खतरनाक भी हो चुकी है। थोड़ी सी चूक या फिसल जाने से लोग गहरे पानी में चल जाते हैं। बताया जा रहा है कि, बाढ़ का पानी में करंट है। जिससे भी लोग बच नहीं पाते हैं। इन दिनों गंगा में मगरमच्छ घूमते रहते हैं। बताया जा रहा है कि, 20 से 25 की संख्या में मगरमच्छ गंगा में तैरते रहते हैं।