हरियाणा

लूटपाट मामले में घायल महिला ने पुलिस को दर्ज करवाएं बयान, दूसरा मामला आरोपितों के खिलाफ दर्ज

सोनीपत
मुरथल थाना क्षेत्र में  महिला को टक्कर मारकर घायल करने की वीडियो बनाने पर लूटपाट करने के आरोपितों पर अब पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल महिला उपचार के बाद थाने पहुंची। जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। अभी तक पुलिस घायल महिला की तलाश कर रही थी। महिला के सामने नहीं आने पर पुलिस लूटपाट की घटना की भी विधिवत जांच नहीं कर पा रही थी।
यह था मामला-
मुरथल के रहने वाले नरेंद्र कुमार ने पुलिस को 14 दिसंबर को लूट की शिकायत दी थी। नरेंद्र कुमार का आरोप था कि बियर फैक्ट्री के पास एक बुलेट बाइक ने महिला को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में महिला घायल हो गई थी। उसने एक्सीडेंट का वीडियो तैयार कर लिया था। वीडियो बनाते देखकर बुलेट बाइक वाले युवक ने अपने दो साथियों को और बुला लिया। उन्होंने मारपीट कर युवक का मोबाइल लूट लिया और भाग गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
सामने आई घायल महिला, दी शिकायत-
अब इस मामले में घायल महिला भी सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के टांडा छत्रपति गांवव की रहने वाली सोनम ने बताया कि उनको बुलेट बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिससे उनके सिर में चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना की एक युवक ने वीडियो तैयार कर ली थी। उसका मोबाइल छीनकर व लूटपाट करके बाइकर्स भाग गए थे। अब अस्पताल से आने के बाद वह शिकायत दे रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker