बिहार

 एक भारत श्रेष्ठ भारत एनसीसी कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने किया भाव विभोर

मोतिहारी,18अक्टूबर। जिले के पिपरा कोठी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में पिछले 09 दिनों से चल रहे अखिल भारतीय एक भारत,श्रेष्ठ भारत एन.सी.सी.कैंप में आज विभिन्न राज्य से आये कैडेटो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।कार्यक्रम के माध्यम से इन कैडेटों ने अपने अपने राज्य की बहुरंगी संस्कृतियों की छटा बिखेर कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। हिमाचल प्रदेश से आए कैडेटों ने जहां हिमाचली संस्कृति का परिचय कराया वहीं पंजाब और हरियाणा के कैडेटों ने प्रसिद्ध भांगड़ा और हरियाणवी नृत्य और गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

बिहार के कैडेटो ने लोकपर्व छठ की जीवंत प्रस्तुति से लोग भाव विभोर हो उठे तो वही झारखंड से आए कैडेटों ने आदिवासी नृत्य की मोहक प्रस्तुति कर अपने राज्य की संस्कृति से दर्शकों को परिचित कराया।इस दौरान पूरा नवोदय विद्यालय परिसर ढोल,डफ,नगाड़ों और पायल के समवेत स्वरों तथा कैडेटों के जोश,जुनून और उत्साह से सराबोर होता रहा।

उक्त जानकारी देते हुए कैप्टन(डॉ.)अरुण कुमार ने बताया कि कैंप को हर तरह से सफलता प्रदान करने में ग्रुप कमांडर,मुजफ्फरपुर एन.सी.सी.ग्रुप मुख्यालय,कैंप कमांडेंट कर्नल चंद्रजीत सिंह मेहरा,डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल राकेश शर्मा,मेजर (डॉ.) रजी इमाम, सूबेदार तूल बहादुर राम जल मगर,बी. एच. एम.वीर बहादुर,सिविल स्टाफ लालबाबू राय,वेदप्रकाश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker