हरियाणा

चिटफण्ड के नाम पर धोखाधडी की घटना का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर लिया पुलिस रिमाण्ड पर

सोनीपत, 02 अगस्त। जिले की थाना शहर सोनीपत की पुलिस ने चिटफण्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी बलराम पुत्र जिले सिंह निवासी खेड़ी दमकन हाल गन्नौर जिला सोनीपत का रहने वाला है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सर्वेश पुत्र करतार सिंह निवासी सेक्टर 23, सोनीपत ने O7 फरवरी 2017 को थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि बलराम पुत्र जिले सिंह निवासी खेड़ी दमकन हाल गन्नौर जिला सोनीपत ने मेरे साथ चिटफण्ड के नाम पर धोखाधड़ी कर आठ लाख 35 हजार रूपए का फ्रौड किया है। इस शिकायत पर थाना शहर सोनीपत में मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी बलराम पुत्र जिले सिंह निवासी खेड़ी दमकन हाल गन्नौर जिला सोनीपत को गिरफतार कर लिया गया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker