हरियाणा

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत कई राजनीतिक व सामाजिक लोगो ने  पूर्व पार्षद स्वर्गीय धन्नो देवी को दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। गोसेवक एवं समाजसेवी रमेश राठी की माता व पूर्व नप चेयरमैन कर्मबीर राठी की भाभी धन्नो देवी धर्मपत्नी प्रेम सिंह का 4 जुलाई 2022 को देहांत हो गया। उनकी आयु 73 वर्ष थी। वह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रही थी। धन्नो देवी  2004 से 2009 तक तत्कालीन नप चेयरमैन कर्मबीर राठी के बोर्ड में पार्षद भी रही थी। उनकी तेहरवीं रविवार 10 जुलाई 2022 को सुबह 9 बजे नजफगढ़ रोड़, नजदीक चौगान माता चौक, जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ में होगी। भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने समाजसेवी रमेश राठी की माता व पूर्व नप चेयरमैन कर्मबीर राठी की भाभी धन्नो देवी के निधन पर शोक जताया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय धन्नो देवी सदा ही समाज के हित में कार्य करते रही। उनके उच्च विचार, दूरदर्शी सोच व जनसेवा की भावना भविष्य में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर हरियाणा सरकार, चुनाव प्रभारी सतीश नांदल, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, विधायक राजेंद्र जून, पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, राजेश जून, दलबीर मान, पार्षद पालेराम शर्मा, नरदेव दहिया, पार्षद प्रवीण छिल्लर, प्रवीण धनखड़, पार्षद संजीव मलिक, डॉ. विकास तहलान, प्रदीप तहलान, दिनेश कौशिक, एसके मलिक, श्री श्री 1008 महंत सूर्यनाथ महाराज, प्रधान राजबीर सिंह, प्रधान हरिप्रकाश गौतम, समाजसेवी कमल रोहिल्ला, विक्की सरोहा, पार्षद प्रवीण उर्फ सोनू पार्षद, पार्षद अशोक शर्मा, राजेश तंवर, हरिमोहन धाकरे, संदीप दहिया, संदीप राठी, युवराज छिल्लर, अश्वनी शर्मा, राजेश मकडोली, विशाल गर्ग, सिकंदर, रजनीश पार्षद, मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, सचेत, नरेश भारद्वाज, वज़ीर राठी, नरेंद्र राठी, गुरुदेव राठी, राजकुमार, क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन, संजय जैन, सुदामा तायाल, पार्षद पति राजेश सैनी,

नर सिंह सोलधा, नरेंद्र देशवाल, अशोक मोंगा, पूर्व पार्षद रवींद्र जाखड, प्रवीण राठी, दलजीत दलाल, नारायण यादव, सिद्धार्थ, मनमोहित गुप्ता, विकास पांडे आदि के अलावा राजनीतिक पार्टियों, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े लोगों व शहरवासियों ने बहादुरगढ जटवाड़ा उनके आवास में पहुंचकर धन्नो देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker