हरियाणा
लल्हेड़ी गांव में सरपंच मेहर सिंह ने पंचों के साथ ली शपथ
लल्हेड़ी के सरपंच मेहर सिंह शपथ लेते हुए साथ में बीएलओ सावित्री देवी।
गन्नौर। लल्हेड़ी गांव पंच-सरपंच का शपथ विधि समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मेडीकल अधिकारी सुशील कुमार व शिक्षक राजेश मुख्य अतिथि थे। संचालन मिडल स्कूल के मुख्याध्यापक ने किया। डा. सुशील ने सरपंच मेहर सिंह मलिक को शपथ दिलाई। सभी जनप्रतिनिधियों के साथ आदर्श ग्राम के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। बिना भेदभाव के काम करने का वादा किया। इस मौके पर बीएलओ सावित्री देवी के अलावा 11 पंच मौजूद थे।