राष्ट्रीय

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुवाहाटी में सांसदों-विधायकों संग की बैठक

गुवाहाटी, 07 जुलाई । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार शाम गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर अपना प्रचार किया। गुवाहाटी के होटल ताज विवांता में हुई बैठक में मुर्मू का मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित सहयोगी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

आज की बैठक में भाजपा के विधायकों और सांसदों के साथ-साथ सरकार के सहयोगी दल अगप, यूपीपीएल, जीएसपी पार्टी के सांसद और विधायक भी मौजूद थे। मुर्मू ने मुख्यमंत्री डॉ. सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलिता, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल और अगप अध्यक्ष अतुल बोरा और यूपीपीएल प्रमुख प्रमोद बोरो सहित सांसद, विधायकों से मुलाकात की और अपना चुनाव प्रचार किया।

उल्लेखनीय है है कि देश में राष्ट्रपति चुनाव आगामी 18 जुलाई को होगा। भाजपा नीत राजग ने द्रौपदी मुर्मू को इस चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। मुर्मू बीते 5 जुलाई से पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा किया है। राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्वारा दौरा किए गए पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे के दौरान सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें चुनाव जीतने का आश्वासन दिया।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार असम से पहले मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल और नगालैंड में भी चुनाव प्रचार के लिए में गयी थी। इस मौके पर आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई राष्ट्रीय नेता भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker