हरियाणा

पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने दी गुरू नानकदेव जयंती की शुभकामनाएं

सोनीपत, 8 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं भाजपा के वरिष्ठï नेता राजीव जैन ने गुरू नानकदेव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए शीश नवाया। उन्होंने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू के रूप में गुरू नानकदेव ने अध्यात्म और मानवता का रास्ता दिखाया जो आज भी अनुकरणीय है।

          गीता भवन गुरूद्वारा में गुरू नानक जयंती महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन शामिल हुए। उन्होंने मत्था टेकते हुए कीर्तन में हिस्सा लिया। समारोह के आयोजकों ने उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित भंडारे मेंं भी श्री जैन ने शामिल होते हुए संगत के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

           इस दौरान वरिष्ठ भाजपाई नेता राजीव जैन ने उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए गुरू नानकदेव की महिमा से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सिख धर्म की स्थापना करने वाले नानकदेव सिखों के प्रथम गुरू के रूप में पूजनीय हैं। वे कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे अपितु ईश्वर का ही एक रूप थे, जो मानव कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुए। उनका हर कार्य अध्यात्म और मानवता को समर्पित था।

           पूर्व मीडिया सलाहकार जैन ने कहा कि गुरू नानकदेव की शिक्षा और संदेश आज भी प्रासंगिक हैं, जिनका अनुकरण कर हम अपने जीवन का उद्घार कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने धर्म का मार्ग दिखाते हुए उस पर चलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। वे एक गुरू और मार्गदर्शक के रूप में विद्यमान थे, जिनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली थी। उनके अनुयायियों की संख्या लगातार बढ़ती ही चली गई जो आधुनिकता के इस दौर में भी थमी नहीं है। आज वे सिखों के पहले गुरू के रूप में पूजे जाते हैं, जिनकी जयंती के मौके पर नगर शोभायात्रा, कीर्तन और भंडारे का आयोजन होता है।

           पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने आम जनमानस का आह्वïन किया कि वे गुरू नानकदेव के संदेश को आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बनायें। मानवता से बढक़र कोई दूसरा धर्म नहीं है। इसलिए हमें एक-दूसरे के लिए समर्पित रहना चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। यही संदेश गुरू नानकदेव ने भी दिया। युगों-युगों तक यह संदेश प्रासंगिक रहेगा, जिसका सबको अनुकरण करते हुए जीवन मेंं आगे बढऩा चाहिए।

        इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker