किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही का क्लब ने किया स्वागत
पर्वतारोही संदीप आर्य को सम्मानित करते लायंस क्लब के पदाधिकारी।
गन्नौर। अफ्रीका महाद्वीप में तंजानिया में सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही गांव बलि कुतुबपुर निवासी संदीप आर्य को लायंस क्लब गन्नौर ने स्वागत किया। क्लब के पदाधिकारियों ने संदीप आर्य को फूल मालाएं व पुष्पगुच्छ दे कर उनको इस सफलता के लिए बधाई दी। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि मन में कुछ करने की इच्छा व हौसला हो तो कोई भी चीज मुश्किल नही है। ऐसा ही संदीप आर्य ने अपने देश के लिए कर दिखाया है, यह हम सभी के लिए बड़े गौरव की बात है। ऐसा करने के लिए अदम्य साहस के साथ ही दिल में जनून होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर अशोक शर्मा, हरविंद्र त्यागी, मनीष बंसल, सुशील त्यागी, विकास भगवती, नरेंद्र, डा. राजेश शर्मा उपस्थित रहे।