उत्तर प्रदेश

जयंती पर इंदिरा गांधी को कांग्रेस ने याद किया, भावभीनी श्रद्धांजलि दी

—योगदान का उल्लेख कर प्रतिभाशाली छात्राओं को किया सम्मानित

वाराणसी,19 नवम्बर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कैम्प कार्यालय चांदपुर लहरतारा में जुटे पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता का उल्लेख किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि इंदिरा गांधी हमेशा अपने देश हित में कड़े फैसले के लिए जानी जाती थी, जिसके चलते पूरी दुनिया उनके फैसले का लोहा मानती थी। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किये जाने में इंदिरा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। आयरन लेडी के नाम से मशहूर रही इंदिरा गांधी की देश में अलग ही पहचान थी । उन्होंने कई अहम फैसले लिए जो देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मददगार बने।

महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि आज कुछ सांप्रदायिक ताकतें लगातार लोकतंत्र व संविधान को कुचलने का प्रयास कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेस कार्यकर्ता इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलेंगे। संविधान की रक्षा के यही सच्ची श्रद्धांजलि इंदिरा गांधी के प्रति होगी। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान

जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल,विनोद सिंह कल्लू, देवेंद्र सिंह, राम श्रृंगार पटेल, अनिरूद्ध कुमार सिंह, अभय तिवारी, गोपाल पटेल, मनीष सिंह, रामाश्रय पटेल, रोहित दुबे आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker