अन्य राज्य

मुंबई के चेंबुर व कांदिवली में भाजपा के पोल खोल अभियान के रथ में की गई तोड़फोड़

मुंबई

मुंबई के चेंबुर तथा कांदिवली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पोल खोल अभियान के रथ की तोड़फोड़ की गई है। इस मामले की शिकायत विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर तथा प्रसाद लाड, पालांडे ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है।

प्रवीण दरेकर ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि आज शाम को वे चेंबुर तथा कांदिवली में पोल खोल अभियान का उद्घाटन करने वाले थे। आज सुबह ही अज्ञात लोगों ने चेंबुर में अभियान के लिए बनाए गए रथ की तोड़फोड़ की है। प्रवीण दरेकर ने कहा कि विधानसभा तथा विधानपरिषद में भाजपा नेताओं ने मुंबई नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार का मामला उपस्थित किया था। इसके बाद मुंबई नगर निगम के भ्रष्टाचार की जानकारी पोल खोल अभियान के तहत मुंबई की जनता को दे रहे थे और इसे प्रतिसाद मिल रहा था।

इसी वजह से सरकार में शामिल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभियान के लिए बनाए गए रथ की तोड़फोड़ की है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है और अगर इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा तीव्र आंदोलन करेगी। इसी तरह से कांदिवली में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कांदिवली में भी भाजपा के मंच में तोड़फोड़ की है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसेना कार्यालय के सामने मंच बनाया था। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार भाजपा की पोल खोल अभियान से डर गई है, इसलिए इस तरह की तोड़फोड़ की गई है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker