हरियाणा

पंजाब की तरह हरियाणा की जनता भी बदलाव के मूड में: चौटाला

इनेलो सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

हिसार

इनेलो प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का काम करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में आने वाला समय इनेलो का ही होगा।

इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सोमवार को सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन ही इनेलो की पहचान है और विरोधी दल भी यह मानते हैं कि संगठन के तौर पर इनेलो का मुकाबला नहीं किया जा सकता है। हमारा संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, उतना ही हम राजनीतिक रूप से मजबूत होते जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश की राजनीतिक हालात बदल रहे हैं। पंजाब की तरह हरियाणा की जनता भी बदलाव चाहती है। महंगाई चरम सीमा पर है और लोगों के लिए अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है। इसलिए कार्यकर्ता आम जनता की आवाज को उठाने का काम करें ताकि सरकार को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम घटाने को मजबूर होना पड़े।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, युद्धवीर आर्य, चतर सिंह स्याहड़वा, प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा, राज सिंह मोर, देवीलाल सिहाग, अजीत लितानी, सतपाल काजला, सुरजीत कड़वासरा, यशपाल बेरवाल, रघुविंद्र खोखा, राजीव राजा, प्रताप मलिक, राजबीर सिंधु, जितेंद्र श्योराण, प्रमोद बागड़ी एडवोकेट, जगदीश घिराईया, अन्नू सूरा, वेदकौर पुनिया, सरोज बैनीवाल, सुशीला गोदारा, प्रहलाद सिंह, होशियार खान, राजू तलवंडी, बलबीर सिहाग, किताब सिंह मोर, बलराज खेड़ी, तेलूराम सरपंच व जिला प्रवक्ता रमेश चुघ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker