हरियाणा

हिमाचल व हरियाणा के विधायकों ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्राेपदी मुर्मू के समर्थन में किए हस्ताक्षर

चंडीगढ़, 23 जून । राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी को मजबूत करने के लिए गुरुवार को हरियाणा निवास में हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के विधायकों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के सहमति पत्र फार्म-11 पर अपने हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधायकों की बैठक हुई। हरियाणा से भाजपा-जजपा व निर्दलीय विधायकों ने फार्म-11 पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्रियों सहित विधायकों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उत्तर भारत के विधायकों की बैठक हुई है। देश भर में विधायक व सांसदों द्वारा नामांकन का आह्वान किया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर हरियाणा व हिमाचल के विधायकों की संयुक्त बैठक हुई है। विधायकों ने फार्म-11 पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रपति पद के लिए पहली बार देश को आदिवासी महिला के रूप में उम्मीदवार मिला है। यह महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार का सराहनीय फैसला है। निश्चित रूप से एनडीए का उम्मीदवार जीत दर्ज करेगा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विधायक दल की बैठक हुई है।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन भरेंगी। इस दौरान भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री दिल्ली में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री की ओर से सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है। हरियाणा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हिमाचल प्रदेश से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नामांकन के लिए मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker