सत्यम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व,मटका सजाओ सहित अनेक प्रतियोगिता हुई आयोजित
बापौली, 18अगस्त: जन्माष्टमी का पर्व भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व पूर्ण आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने संसार को गीता का उपदेश दिया। आज लोग गीता के उपदेश का अनुसरण कर देश के विकास में योगदान दे रहे है। जिसका नजारा शहरो ही नही बल्कि गांवों में भी देखने को मिला। गांवों में छोटे-छोटे बच्चे श्रीकृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। सत्यम पब्जिक स्कूल जलालपुर प्रथम में जन्माष्टमी के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने कृष्ण-राधा की पोशाक में आए। इस दौरान सकूल प्रांगण में मटका सजाओ, बांसुरी बनाओ सहित अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ चढ कर भाग लिया। इस दौरान स्कूल निदेशिका पूजा शर्मा ने बच्चों को कृष्णा की बाल लीलाओं के बारे में अवगत कराया और कृष्णा व राधा को पौधे भेंट स्वरूप दिए ताकि बच्चे हरियाली के महत्व को भी समझे। प्रबंधक सत्यवान शर्मा ने भी बच्चो को जन्माष्टमी की बधाई दी और बताया कि हमे कृष्णा की भांति अपने कर्म करते रहने चाहिए। शर्मा ने कहा कि आज भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करने में जुटे हुए है। उन्होंने कर्म के सिद्धांत को जीवन मे अपनाया है। कर्म करने से बड़ी-बड़ी बाधा दूर हो जाती है। इस मौके पर रेखा भाटिया, सुमन रावल, प्रिंयका लाकडा, पूजा, स्वीटी, क्षमा रावल, अनु, बीना रावल, इंदु उपाध्याय व मौनू रावल आदि अनेक मौजूद थें।
फोटो फाईल-18 पीएनपी 1- सत्यम पब्लिक स्कूल जलालपुर प्रथम में बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न आकृतियां।