हरियाणा

किसानों को मिल गेट पर हल्ला बोल, गेट पर किसानों ने जड़ा ताला

सोनीपत
शुक्रवार को सोनीपत चीनी मिल के गेट पर किसानों ने गन्ने के भाव को बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रोषित किसानों ने चीनी मिल के गेट पर ताला जड़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गन्ना उत्पादकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। गेट पर ताला लगने के बाद गन्ना अंदर लेकर जाना गन्ना उत्पादक किसानों के लिए मुश्किल हो गया। जिसका सीधा असर चीनी मिल की पेराई पर पड़ेगा, क्योंकि शुक्रवार को रात तक का ही गन्ना मिल के यार्ड में मौजूद था। मिल के अंदर गन्ना नहीं गया तो शनिवार को मिल की पेराई प्रक्रिया बंद हो सकती है।
बता दें कि किसान गन्ने का भाव 450 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग कर रहे है। इस संबंध में किसानों ने एक दिन पहले लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर भी प्रदर्शन किया था। यही नही मिल के अंदर तोल कांटे को दो घंटे तक सांकेतिक तौर पर बंद करवाकर भी प्रदर्शन किया गया था। किसानों ने बताया कि उन्होंने भाजपा नेताओं के घरों के बाहर भी धरना प्रदर्शन करके अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की थी। रोषित किसानों ने बताया कि पंजाब में हरियाणा से अधिक गन्ने का भाव है। लेकिन प्रदेश सरकार हरियाणा में गन्ने का भाव नही बढ़ा रही है। प्रदेश में गन्ना उत्पादन की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए सरकार से गन्ने का भाव 450 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की जा रही है।
अब तक करीब 12 लाख क्विंटल गन्ने की हो चुकी है पेराई-
मौजूदा पेराई सत्र के दौरान अब तक करीब 12 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। मिल प्रशासन ने मौजूदा पेराई सत्र के लिए 36 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है। मौजूदा पेराई सत्र में अब तक महज 12 घंटे का ही ब्रेकडाउन हुआ है। जबकि पिछले साल मौजूदा समय में 357 घंटे का ब्रेकडाउन हो चुका था। ऐसे में इस बार मिल में पेराई का काम काफी बेहतर ढंग से किया जा रहा है। हालांकि किसानों का विरोध प्रदर्शन अगर लम्बा चलता है तो इसका असर मिल की पेराई पर भी दिखाई दे सकता है।
नेट बंद होने के चलते एप हुआ बंद, गन्ना उत्पादकों की बढ़ी परेशानी-
चीन मिल में किसानों को पर्ची से लेकर कांटे पर गन्ने व बांड तक की जानकारी एप के जरिए मिलती है। तीन दिन से चीनी मिल का एप बंद पड़ा है। मिल में लगा बीएसएनएल कंपनी का नेट बंद होने के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिल प्रबंधन की तरफ से जल्द बीएसएनएल को अवगत करवाया गया है।
चीनी मिल यार्ड में देर रात तक का गन्ना प्रर्याप्त मात्रा में है। किसानों ने गेट पर ताला जड़ दिया। जिसकी बजह से गन्ना नहीं पहुंच पाया है। रात को मिल परिसर में गन्ना नहीं पहुंचा, तो शनिवार को पेराई क्षमता बंद हो जायेगी। मिल प्रबंधन की तरफ स उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर परिस्थितियों पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker