खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह का जदयू कार्यकर्ता ने किया स्वागत
अररिया 27अगस्त। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पटना से पूर्णिया जाने के क्रम में ढोलबज्जा स्थित एक पेट्रोल पंप पर जदयू कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह आयोजित कर मंत्री लेसी सिंह पुष्पगुच्छ और फुलमाला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर बोलते हुए बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि बिहार के मजबूत और जन आकांक्षाओं की सरकार बनी है।उन्होंने कहा कि देश के भाजपा भाईचारे को मिटाने का प्रयास कर रही है और नित्य नये शगूफा और हथकंडे अपनाकर देश का मन चैन बिगाड़ने में लगा है।उन्होंने कहा कि आज देश मे महंगाई चरम पर है और आमलोग बढ़ी हुई महंगाई से त्रस्त है।उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में महागठबंधन देश के सभी विपक्षी पार्टियों को गोलबंद करने का काम करेगी और केन्द्र सरकार उओ उखाड़ फेंकने के लिए दृढसंकल्पित हो चुकी है।उन्होंने कहा कि 2024 में भी मजबूती के साथ महागठबंधन साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और बिहार से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।