बिहार
तीज एवं चरचंडा को लेकर महिला श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डूबकी
भागलपुर, 29 अगस्त। जिले के सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर तीज एंव चरचंडा पर्व को लेकर सुबह से ही स्नान करने के लिये बिहार झारखंड सहित अन्य जिलों के महिलाओं कि भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने बताया कि तीज एवं चरचंडा को लेकर अजगैबीनाथ गंगा स्नान करने के लिये पहुंचे हैं। गंगा जल लेकर कल तीज एवं चरचंडा की पूजा करेगें। महिलाएं पति के दिर्घायु होने की कामना को लेकर यह पर्व करतीं हैं। ऐसी परंपरा युगों से चल रही है।
अशोक पंडित ने बताया कि सुबह से ही बिहार एंव झारखंड के महिलाएं गंगा स्नान करने के लिए यहां पहुंची हैं। यह पर्व करने से महिलाओं के पति एवं बाल बच्चों की लम्बी आयु होती है। इसलिए खासकर महिलाएं तीज एवं चरचंडा पर्व करती है।