राष्ट्रीय

अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के अधिवेशन में प्रो देवी प्रसाद बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

डेहरी-ऑन-सोन, 28 दिसम्बर। गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के 12 वें अधिवेशन में नव गठित कमिटी की घोषणा हुई। निर्वाचन अधिकारी गिरीश भाई ठक्कर की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। इतिहास संकलन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ देवी प्रसाद सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

नव गठित कमिटी में बिहार को कई अहम जिम्मेदारी दी गई है। गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह को अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना का संरक्षक घोषित किया गया है।नव नालंदा महाविहार के कुलपति डॉ वैद्यनाथ लाभ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के बिहार प्रांत के अध्यक्ष और पटना कॉमर्स कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस के प्रो डॉ राजीव रंजन को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेवारी दी गई है।

डॉ देवी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता वाली नव गठित कमिटी में एक महासचिव के अलावा चार उपाध्यक्ष, चार सचिव बनाए गए हैं। हेमंत धींग मजूमदार महासचिव बनाए गए हैं। जबकि बाल मुकुंद पांडेय को राष्ट्रीय संगठन मंत्री और संजय मिश्र को सह संगठन मंत्री बनाया गया है।वहीं, बी किशन राव, वैद्यनाथ लाभ, एसपी बंसल रजनीश शुक्ला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि यम कोटरेश, प्रो राजीव रंजन, रत्नेश त्रिपाठी और हर्षवर्धन सिंह तोमर को सचिव बनाया गया है।

डॉ ओमजी उपाध्याय को लेखन प्रमुख बनाया गया है। जबकि सौरभ कुमार मिश्र को प्रचार प्रमुख बनाया गया है। जबकि संतोष कुमार शुक्ल और धर्मचंद्र चौबे को सह प्रमुख बनाया गया है। सुष्मिता पांडेय को महिला प्रमुख बनाया गया है। जबकि अनुराधा राजहंस को महासचिव बनाया गया है। मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष और मुकेश कुमार उपाध्याय को कार्यालय प्रमुख बनाया गया है।

कार्यकारिणी में 10 सदस्य

कार्यकारिणी में 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। अरविंद जामखेड़कर, उमेश कदम, नारायण राव, गिरीश भाई ठाकर, महावीर प्रसाद जैन, सुमन जैन, अवधेश पाठक, डॉ प्रदीप राव, विग्नेश त्यागी और राकेश कुमार मंजुल के नाम शामिल है।

कई क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाए गए

कमलेश दास, छगन लाल बोहरा, राजकुमार, सचिदानंद चौबे, प्रशांत गौरव, अलकेश चतुर्वेदी, राधाकृष्ण जोशी, सुभाषित चौधरी क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाए गए हैं। जबकि राजीव कुंडू को क्षेत्रीय विस्तारक बनाया गया है। वहीं राकेश शर्मा सह मंत्री बनाए गए हैं।

युवा, वरिष्ठ, महिला और परिषद प्रमुख का गठन

डॉ विकास कुमार सिंह युवा इतिहासकार प्रमुख जबकि सुरेश मीना और रश्मि पात्रा को सह प्रमुख बनाया गया है। अरविंद पी जामखेड़कर को वरिष्ठ इतिहासकार प्रमुख बनाया गया है, जबकि महावीर जैन और गिरीश ठाकर सह प्रमुख बनाया गया है। सुष्मिता पांडेय को महिला प्रमुख जबकि सुमन जैन और सुरजीत कौर जॉली को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

डॉ धर्मचन्द चौबे राष्ट्रीय कलाकेंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष ।इन्हें इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह विद्वत प्रमुख बनाया गया है। डॉ चौबे मूलरूप से रोहतास जिले के भानस गांव के निवासी हैं।वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker