राष्ट्रीय

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने किया जम्मू कश्मीर में प्रवेश, हुआ भव्य स्वागत, भाजपा सरकार एवं मीडिया पर खूब बरसे

कठुआ 19 जनवरी। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा ने शाम करीब 6 बजे लखनपुर में प्रवेश किया जिसके बाद उनका भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में उनके साथ पैदल चल रहे समर्थकों द्वारा लगाए गए नारों राहुल गांधी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं, भारत जोड़ो भारत जोड़ो से जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार गूंज उठा।

इस यात्रा में कुछ समर्थक साइकिल पर दिखे जो सैकड़ों किलोमीटर साइकिल के माध्यम से उस यात्रा का सहयोग करते नजर आए। लखनपुर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, डोगरा स्वाभिमान संगठन के संस्थापक चौध्ररी लाल सिंह, पंजाब के मंत्री, हिमाचल के मंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री व कई दिग्गज नेताओं ने उनका जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार में स्वागत किया। मंच पर राहुल गांधी ने महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा को नमन किया और उसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उससे पहले डोगरा संस्कृति में नृत्य और गाने पेश कर उनका अभिनंदन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो सद्भाव, करुणा और विनम्रता के लिए जाना जाता था, लेकिन आज हम एक ऐसे देश में रह रहे हैं जहां नफरत फैलाई जा रही है।मौजूदा सरकार सद्भाव को नष्ट करने पर आमदा है। उन्होंने कहा मैं इस नफरत के बाजार में महोब्बत की दुकान खोलने आया हूं। मैं लोगों के मन से नफरत को मिटा कर इस भारत को जोड़ने का काम कर रहा हूं। इसी बीच उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कई गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह अडानी अंबानी की सरकार है न कि भाजपा की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में छोटे व्यापारियों के कारोबार खत्म करने की साजिश चल रही है। किसानों को मुश्किलों में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य देश को जोड़ना है, हम जोड़ने का काम करते हैं जबकि भाजपा वाले देश को तोड़ने में जुटे हैं।

कन्याकुमारी से शुरू हुई हमारी यात्रा ऐसी नफरत को मिटाने के लिए आगे बढ़ती हुई आज जम्मू कश्मीर में प्रवेश हुई है और आम लोगों का पूरा सहयोग मिला है और लोगों की मौजूदगी यह साबित करती है कि हम इसमें कामयाब हुए हैं।

उन्होंने देश के मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मीडिया भी 24 घंटे हिंदू मुस्लिम चलाकर नफरत फैलाने का काम कर रहा है। जबकि वह भी जानता है कि यह हकीकत नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया वाले भी सच्चाई दिखाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें लगाम डाल रखी है, अगर थोड़ा भी सच्चाई दिखाएंगे तो उन्हें नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। संबोधन के बाद राहुल गांधी अपने काफिले के साथ जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अस्थाई निवास पर चले गए। जहां पर वह आराम करेंगे और शुक्रवार को सुबह कठुआ के हटली मोड़ से पैदल यात्रा शुरू करेंगे।

राहुल गांधी की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यात्रा रूट पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। गुरुवार दोपहर के बाद से जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से यातायात को भी डाइवर्ट किया गया। रैली के चलते यात्रा रूट पर सुरक्षा एजेंसियों ने डेरा जमा लिया है। यात्रा को लेकर यातायात रूटों को भी बदला गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को पठानकोट के लिए वाया थीन डैम से डायवर्ट किया गया है। भारत जोडो यात्रा का समापन श्रीनगर में 30 जनवरी को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker