हरियाणा

कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट्स

– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेंद्र सिंह जून को हरियाणा कांग्रेस कमेटी का डेलीगेट्स बनाने पर खुशी जताई

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान द्वारा जारी की गई हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट्स की सूची में विधायक राजेंद्र सिंह जून को शामिल किए जाने पर बहादुरगढ़ विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का डेलीगेट्स बनाए जाने पर विधायक राजेंद्र सिंह जून को बधाई दी। खुशी जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक राजेंद्र सिंह जून के कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता सत्ताधारी बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों का सड़को पर तथा विधायक राजेंद्र सिंह जून विधानसभा में विरोध करके आमजन की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे हैं। विधायक राजेंद्र सिंह जून ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का डेलीगेट्स बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, हरियाणा के पूर्व एवं भावी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker