बिहार
बेहतर कार्य के लिए एसडीपीओ, थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत
किशनगंज,16अगस्त। बेहतर कार्य के लिए डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने एसडीपीओ, सदर थानाध्यक्ष सहित आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया। जिसमें एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि महज एक माह में 100 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा नशेड़ियों के विरुद्ध भी लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान में सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह व एएसआई संजय कुमार यादव ने मुख्य भूमिका निभायी थी।