हरियाणा

 गुरुग्राम: सरकार राज्य स्तर पर मनाएगी गुरु रविदास जयंती: डॉ. बनवारी लाल

गुरुग्राम, 17 जनवरी। हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में 3 स्थानों पर प्रदेश स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती मनाई जाएगी। इसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे मन और लगन से बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे। यह बात कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल मंगलवार को यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के 9 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, झज्जर चरखी दादरी, भिवानी और महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

डा. बनवारी लाल ने बताया कि इन 9 जिलों की गुरु रविदास जयंती सामूहिक तौर पर मानेसर सेक्टर-1 कम्युनिटी सेंटर में मनाई जाएगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और रोहतक छह जिलों की गुरु रविदास जयंती सामूहिक तौर पर नरवाना जींद में मनाई जाएगी और कुरुक्षेत्र अंबाला पंचकूला और यमुनानगर इन 4 जिलों की गुरु रविदास जयंती सामूहिक तौर पर यमुनानगर जगाधरी में मनाई जाएगी।

इस अवसर पर जिला गुरुग्राम में आगामी गुरु रविदास जयंती के सह संयोजक पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने पूरा सहयोग और भोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली है। गुरु रविदास जयंती के भाजपा की तरफ से लगाए गए समन्वयक जीएल शर्मा ने आने वाले लोगों के लिए साधनों की व्यवस्था करने की जानकारी दी। हीरालाल नंबरदार प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा ने सभी का परिचय कराते हुए स्वागत व्यवस्था का दायित्व संभाला है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा महेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह चाहार, डॉ राकेश, कार्यालय प्रमुख सुनील कोहली, अनिल सिंघल, जितेंद्र कुमार, कमल निंबल, पूवज़् विधायक विमला चौधरी, सुनीता चौहान, जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह नंबरदार, सुनील मंडोत, ज्ञानचंद बंगालीया, नरेश नीमवाल नंबरदार, अजय सिंह नंबरदार, मेहर सिंह गांधी, प्रमोद कुमार, तेजपाल चौहान, शिव चरण सिंहमार व अन्य बहुत सारे पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker