हरियाणा

पूर्व मंत्री कविता जैन ने किया अग्रवाल धर्मशाला से कलश यात्रा का शुभारंभ-

श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से होता प्राणियों का कल्याण : कविता जैन

सोनीपत,

पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए इस पुण्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने स्वयं भी कलश यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ कमाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं।         कलश यात्रा का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे शुभ अवसरों पर कलश यात्रा पारंपरिक रूप में आयोजित की जाती है, जिसके दर्शन मात्र से पुण्य मिलता है। कलश यात्रा में शामिल होना सौभाग्य की बात है। भागवत कथा 21 मार्च से 27 मार्च तक अग्रवाल धर्मशाला के प्रांगण में चलेगी।          श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में परम पूज्य श्रील भगवती प्रसाद विष्णु गोस्वामी जी महाराज द्वारा की जाने वाली भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा का अयोजन। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से प्राणियों का कल्याण संभव है। हर किसी को कथा का श्रवण पर पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ करना चाहिए। कथा में मानव जीवन के लिए शुभ संदेश हैं। मानवीय जीवन को दिशा मिलती है। मनुष्य की तमाम समस्याओं का समाधान मिलता है।          पूर्व मंत्री कविता जैन ने आम जनमानस को प्रोत्साहित किया कि वे कलश यात्रा व श्रीमद् भागवत कथा सरीखे कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। साथ ही नई पीढ़ी को भी प्रतिभागी बनायें, ताकि वे अपनी संस्कृति से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि होगी। लोगों का जीवन सरल होगा और संपन्नता में वृद्धि होगी।         इस मौके पर आयोजकों ने पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर जितेंद्र एडवोकेट, अशोक गोयल, राघव, महावीर शर्मा, रोबिन गर्ग, सीमा गोयल, बबिता जिंदल, किरण बाला, सतीश जिंदल, विनोद, गीता जैन, अनील एडवोकेट, राजेश वर्मा, विजय पाल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker