बिहार

सहरसा में धूमधाम से मनायी गई चित्रगुप्त जयंती

सहरसा,27 अक्टूबर। भगवान बह्रा के काया से उत्पन्न होने वाले,संसारिक सभी जीवो के अच्छे बुरे सभी कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले,धर्मराज एवं यमराज को सृष्टि संचालन मे सहयोग करने वाले भगवान चित्रगुप्त जयंती पर गुरुवार को नया बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर मे श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण मे मनाया गया।इस अवसर पर चित्रगुप्त भगवान की पूजा-पाठ कर समाज मे प्रेम सौहार्द एवं समरसता की कामना की गई।

इस मौके पर मंदिर के संस्थापक सदस्य देवेन्द्र मल्लिक ने कहा कि इस इस मंदिर की स्थापना 1981 ईस्वी में 5 लोगों द्वारा किया गया था। तब से लेकर आज तक अनवरत रूप से हर वर्ष भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाता रहा है। मेयर प्रत्याशी अभिषेक वर्मा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के बिना सृष्टि का संचालन असंभव है। भगवान चित्रगुप्त सभी जाति धर्म के लोगों के सभी प्रकार के अच्छे बुरे सभी कर्मों का लेखा जोखा कर उसे उसका फल निर्धारित करते हैं। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त पूजा के माध्यम से कायस्थ परिवारों द्वारा विशेष रुप से कलम दवात की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में कायस्थ परिवारों की सदैव अग्रणी भूमिका रही है।

वरिष्ठ आयकर अधिवक्ता संतोष दत्ता ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सभी जाति धर्म के देवता हैं।लेकिन इनकी पूजा सिर्फ कायस्थ जाति के लोग ही करते हैं।आज के दिन इनकी पूजा आराधना करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण वर्मा, अजय कुमार वर्मा, रमन सिन्हा, अखिलेश कुमार गुड्डू, मनोज बिहारी सहाय, संतोष कुमार मल्लिक, अर्जुन कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, घनश्याम मल्लिक,जीवन वर्मा,नीरज कुमार सिन्हा, मुन्ना कुमार,अभिनव कुमार सिन्हा,प्रोफेसर लाला प्रवीण सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker