हरियाणा

गुप्ती सागर धाम में  पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर

गुप्ती सागर धाम में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सजावट करते हुए । 

गन्नौर ।  जीटी रोड स्थित गुप्ती सागर धाम में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी गुरुदेव के परम प्रभाव व शिष्य राष्ट्रसंत महायोगी शाकाहार प्रवर्धक उपाध्याय श्री 108 गुप्ती सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री 1008 जिनेंद्र भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ 20 जनवरी से 26 जनवरी 2023 तक एवं महा मस्तकाभिषेक 26 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं ।  इस अवसर पर पांडुक शिला स्थल पर सभी आगंतुक श्रावक एवं सहायिकाओं को भेंट दी जाएंगी जन्म अभिषेक कलश एवं मस्तकाभिषेक कलश हेतु यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति यज्ञ मांगलिक कार्यक्रम को 20 से 26 जनवरी तक अलग-अलग तरीके से विभाजित किया गया है 20 जनवरी को गर्भ कल्याणक पूर्व क्रियाएं 21 जनवरी को गर्म कल्याण उत्तर क्रियाएं 22 जनवरी को जन्म कल्याणक महोत्सव 23 जनवरी को ताप कल्याणक महोत्सव 24 जनवरी को आहार चर्या वैभव बुधवार 25 जनवरी को केवल ज्ञान कल्याणक महोत्सव एवं गुरुवार 26 जनवरी को मोक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ में हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से जैन समाज के लोग पहुंचेंगे परम पूज्य गुप्ती सागर जी महाराज ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ।  20 जनवरी सुबह से ही पंचकल्याणक महोत्सव की यज्ञ के साथ शुरुआत होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker