हरियाणा

हिसार: भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से कंगाल होने के कगार पर किसान: ओमप्रकाश चौटाला

हिसार, 28 अक्टूबर। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि वर्तमान में हमारे देश और प्रदेश की बुरी हालत है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है और इस देश की अर्थव्यवस्था खेती पर टिकी है। अगर किसान खुशहाल है तो देश मालामाल है लेकिन अगर किसान कंगाल है तो देश का बुरा हाल है। भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज हमारे प्रदेश के किसान कंगाल होने के कगार पर हैं और प्रदेश का बुरा हाल है। इनेलो सुप्रीमो शुक्रवार को आदमपुर उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार कुरड़ा राम नंबरदार के लिए प्रचार कर रहे थे।

उन्होंने गांव बीड़ बबरान, ढंढूर, ठसका, दुर्जनपुर, काजला, असरांवा, मोठसरा और महलसरा समेत दर्जनभर गावों में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां दुष्प्रचार करने में माहिर हैं और चुनावों में वोट लेने के लिए झूठे वायदे करती है। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस और भाजपा किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों और कर्मचारियों समेत आम लोगों के हितों की अनदेखी करती है। आदमपुर उप-चुनाव इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि कुलदीप बिश्रोई ने विधायक पद से इस्तीफा न तो किसानों के लिए दिया, न ही गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ने के लिए दिया है उन्होंने इस्तीफा सिर्फ अपने काले धन को बचाने के लिए दिया है। विधायक बनने के बाद कुलदीप बिश्रोई ने कभी आदमपुर के लोगों की सुध तक नहीं ली।

इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम नंबरदार ने कहा कि कुलदीप एक व्यापारी आदमी है और अपने स्वार्थ के लिए पार्टियां बदलता रहता है। अबकी बार भी बिश्रोई भाजपा में इसलिए शामिल हुआ है ताकि जो काला धन इसने कमा रखा है उसे बचा सके। आदमपुर की जनता से कुलदीप बिश्रोई का कोई लेना देना नहीं है। आप लोगों ने कुलदीप को इतनी बार विधायक बनाया, लेकिन आज भी आदमपुर की दुर्दशा सबके सामने है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker