बिहार

किसानों ने खाद के साथ सरसों तेल लेने के दवाब में हंगामा किया

सहरसा,05 नवंबर इस समय रबी फसल की बुआई शुरू हो गई है। गेहूं बुआई के साथ डीएपी खाद भी जरूरी है। जिन कारण जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के पुरानी बाजार स्थित बिस्कोमान खाद गोदाम में सबेरे से ही किसान की भीड़ लग जाती है। इस समय खाद के लिए किसान काफी परेशान हैं। शनिवार को बिस्कोमान खाद दुकान पर किसानों का काफी भीड़ थी। किसान खाद के लिए परेशान रहे।किसान ने गोदाम मैनेजर पर मनमानी करने का आरोप लगाकर कहा की खाद के साथ सरसो तेल लेने के लिए मजबूर किया जाता है।उक्त तेल भी एक वर्ष पूर्व ही एक्सपायर हो चुकी है।

किसान बिलास यादव रामपुर, पप्पू कुमार मधुबन, राजेंद्र सिंह बदिया, बिपिन कुमार बसतपुर,अमित कुमार सकरौली, प्रिंस कुमार बसतपुर, मंटुन यादव, लालू यादव, सकरौली, दिगंबर यादव बसतपुर, जयजय राम यादव बसतपुर, पिंटू कुमार नया टोला, केशव कुमार भौरा, संतोष यादव भोरा गांव ने बताया की हमलोग सबेरे से ही खाद के लिए लाइन में लगे हैं। जब खाद लेने की बारी आयी तो बोला गया की पहले सरसो तेल लेना होगा, तब खाद दिया जायेगा। कई किसान खाद लेने के लोभ में तो सरसो तेल ले लिया।जब देखा तो सरसो तेल के बोतल पेक्ड अक्टूबर 20 है। जिसमे एक्सपायरी पैक्ड से 12 महीने तक उसे प्रयोग करना है। मतलब वो सरसो का तेल अक्तूबर 21 होता है। किसान ने आरोप लगाया कि खाद देने में भी मनमानी किया जाता है। हमलोगों को दो से तीन बोरे डीएपी की जगह मात्र एक बोरा दिया जाता है।

किसानों का कहना है की एक तो अभी किसान खाद के लिये परेशान हैं। गोदाम मैनेजर भी मनमानी करते हैं। खाद के लिए सुबह से शाम हो जाता है।लेकिन खाद नही मिल पाता है। इसी के आक्रोश में किसानों ने गोदाम पर हंगामा कर प्रशासन की मौजूदगी में खाद वितरण करवाने कि मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker