हरियाणा

हर घर तिरंगा को लेकर गांव-गांव पहुंच रहा जागरुकता का संदेश

– जिला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर लहराएगा तिरंगा

– सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली का प्रचार अभियान जारी

सोनीपत, 23 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है कि सभी इस मुहिम में एक साथ खड़े होकर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। स्वतंत्रता प्राप्ति की वर्षगांठ पर राष्ट्रीय पर्व को उत्सव के रूप में राष्टï्रीय स्तर पर मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार व उपायुक्त ललित सिवाच के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जन अभियान में बदलने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली हरियाणवी लोक शैली में 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम को लेकर निरंतर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।  

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली ने गांव जगदीशपुर व नसीरपुर में जागरुकता अभियान चलाया। भजन पार्टी लीडर कपूर सिंह, सदस्य कृष्ण जुआं, मुनीराम, मनोज व कृष्ण भावड़ ने विशेष तौर पर तैयार गीत के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया और कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्षों के सफरनामे में हर देशवासी को गौरव महसूस हो इसके लिए हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त, 2022) अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत हर घर पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। साथ ही जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी और अर्ध सरकारी स्वायत संस्थानों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker