पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करें कार्यकर्ता : गंगवा
फतेहाबाद, 14 अक्टूबर। जिला भाजपा कार्यालय में आज पंचायती चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं पंचायत चुनाव के फतेहाबाद जिला प्रभारी रणबीर सिंह गंगवा ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के जिला प्रभारी जगदीश चौपड़ा, प्रदेश सचिव प्रो. रविन्द्र बलियाला भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आगामी पंचायती चुनाव में फतेहाबाद जिला में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता अपने कंधों पर लें तथा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यह पंचायती चुनाव आने वाले विधानसभा चुनावों व लोकसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा तथा पार्टी की संगठन शक्ति की मजबूती के लिए भी बहुत जरूरी है, इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पंचायती चुनावों को गंभीरता से लेकर काम करें तथा पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करवाएं।
बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुख अपने अपने बूथों को मजबूती प्रदान करें तथा ग्रामीण क्षेत्र की जनता से सम्पर्क साधे रखें। बैठक में जगदीश शर्मा, भारत भूषण गर्ग, अवतार सिंह मोंगा, शाम कम्बोज, महेश शर्मा, सीमा दत्ता, अशोक जाखड़, धनंजय अग्रवाल, अंकित सिंगला, राजेन्द्र प्रजापति, संदीप नेहरा, सुमित गोदारा, सुभाष सिवाच, मक्खन ङ्क्षसह बूक, किशोरीलाल वर्मा, दर्शन नागपाल, जगदीप मोंगा, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।