हरियाणा

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक फहरायेंगे हर घर तिरंगा: उपायुक्त सिवाच  

– देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा को लगवायेंगे 3 लाख से अधिक घरों में


-स्वतंत्रता समारोह के अवसर पर विद्यार्थी और नागरिक लगाये तिरंगा बैज: उपायुक्त  


-राष्टï्रीय पर्व के मौके पर पूरे जिले में जज्बे के साथ लोग अपने घरों में लगायें तिरंगा


-हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ली बैठक


– उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा उत्सव के रूप में मनायेंगे हर घर तिरंगा अभियान  


सोनीपत, 17 जुलाई। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर विद्यार्थीगण और नागरिक घरों में तिरंगा फहराते हुए तिरंगे का बैज लगायें। यह आह्वïान उपायुक्त ललित सिवाच का है। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के रूप में मनायेंगे, जिसे जन अभियान बनाया जाएगा। अभियान के तहत सोनीपत में देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगा को तीन लाख से अधिक घरों में लगवायेंगे।
उपायुक्त ललित सिवाच हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित विडियो कान्फ्रेंस के उपरांत संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक से पूर्व उन्होंने विडियो कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनायेंगे, जिसमें जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के दौरान उपायुक्त सिवाच ने कहा कि देश-प्रदेश में राष्टï्रीय पर्व के मौके पर चलाये जाने वाले इस अभियान में सोनीपत जिला प्रमुखता से हिस्सा लेगा। पूरे जिले में देशभक्ति के जज्बे के साथ लोग अपने घरों में राष्टï्रीय ध्वज को लगायेेंगे। इसके लिए लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक-पुलिस-विभागीय अधिकारियों का आह्वïान किया कि हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लें।
उपायुक्त सिवाच ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्टï्रीय पर्व है। इस अवसर पर ऐसा अभियान चलाया जाएगा जो हर भारतीय के लिए गौरवपूर्ण होगा। हर नागरिक का दायित्व बनता है कि वह हर घर तिरंगा का हिस्सा बनें। सभी सरकारी कार्यालयों, घरों व इमारतों पर तिरंगा लगाया जाएगा। साथ ही आम जनमानस को भी उनके घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायतों, हैल्थ सेंटरों, फेयर प्राइस शॉप, स्कूलों-कालेजों, पुलिस, परिवहन विभाग, मीडिया व वैबसाईटों और वॉल पेंटिंग की सहायता से हर घर तिरंगा अभियान का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। पंचायत विभाग इसके लिए एक नोडल अधिकारी को नियुक्त करते हुए पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, कॉमन सर्विस सेंटरों, वृद्घाश्रमों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा सरकारी स्कूलों में राष्टï्रीय ध्वज वितरीत करते हुए लगवाना सुनिश्चित करें। ग्राम सभाओं का आयोजन कर तिरंगे की मांग की जानकारी जुटाकर आपूर्ति को सुनिश्चित करें। गांवों में तिरंगा वितरण व बिक्री केंद्र चिन्हित किये जायें। तिरंगे बनवाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाए।
उपायुक्त ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को इस दिशा में विशेष सहयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में तिरंगे की आपूर्ति व वितरण सुनिश्चित किया जाए। पार्षदों को अभियान के साथ प्रमुखता से जोड़ें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के लिए निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों इत्यादि में तिरंगा लगवाना सुनिश्चित किया जाए। अस्पतालों के प्रतीक्षा क्षेत्रों में डिजिटल स्क्रीन लगवायें। उन्होंने शिक्षण संस्थानों खासतौर पर विश्वविद्यालयों को विशेष सहयोग व भूमिका निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया।
उपायुक्त ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्टï्रीय पर्व का माहौल बनना चाहिए, जिसमें आम जनमानस की भागीदारी अपेक्षित है। लोगों को स्वयं आगे आकर अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। अभियान में देशभक्ति के जज्बे को बल मिलना चाहिए। इस मौके पर नगराधीश डा. अनमोल, बीडीपीओ अंकिता वर्मा, बीडीपीओ राजेश टिवाना, सतीश खोखर, अजय आदि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल किया आह्वïान राष्टï्रीय उत्सव के साथ जुड़े आम जनमानस:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित विडियो कान्फ्रेंस में सभी उपायुक्तों तथा विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आम जनमानस का आह्वïान किया कि वे इस  राष्टï्रीय उत्सव के साथ अवश्य जुड़ें, जिसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे राष्टï्र में अभियान चलाया जाएगा, जिसमें हरियाणा की विशेष भागीदारी रहेगी। देश के नागरिकों को आजादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। बहुत बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है, जिसके महत्व को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति को अभियान का हिस्सा बनकर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। लोगों को स्वयं अपने घरों में तिरंगा लगाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker