हरियाणा
महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आईविया सनराईज कपंनी महिलाओं के लिए भी करवाएगी खेलों का आयोजन
गन्नौर। महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आईविया सनराईज कपंनी के चेयरमैन अनिल आर्य व निदेशक अभिषेक आर्य की अध्यक्षता में आंचल आर्य ने कहा कि कंपनी की महिलाओं के लिए भी खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। चेयरमैन अनिल आर्य ने कहा कि कंपनी में कार्य करने वाली महिलाएं एवं पुरूषों को भी अपने काम से हटकर कुछ समय खेल खेलकर बिताना चाहिए। ताकि उनका खेलों से मानसिक विकास भी हो सके। इसी कड़ी की शुरूआत में लड़कों की प्रतियोगिता का आयोजन तो कर दिया है। कंपनी द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में कंपनी के सभी कर्मचारी उत्साहित नजर आए। कंपनी के प्लांट हैड मनोज शर्मा ने इसके लिए कंपनी निदेशक, चेयरमैन का आभार व्यक्त किया।