हरियाणा

भाजपा वरिष्ठ नेता अमित बिंदल ने जन संपर्क अभियान चला कर 13 अगस्त की तिरंगा यात्रा के लिए दिया न्यौता 

सोनीपत, 9 अगस्त देश हमेशा उन वीरों का कर्जदार रहेगा जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलवाई थी। हमें देश के शहीदों की कुर्बानी अपने जेहन में रखनी चाहिए। ये विचार भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अमित बिंदल ने व्यक्त किए। बिंदल मंगलवार शाम को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत फैज बाजार, शामाबाद, कोट मोहल्ला सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों से मुखातिब थे।

इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता ने लोगों को 13 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत पहले सेक्टर 15 स्थित हूडा ग्राउंड में दोपहर 3 बजे हरियाणवी कलाकारों का लाइव शो होगा। इसके उपरांत भव्य तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। लाइव शो में हरियाणवी सुपरस्टार अजय हुड्डा और अमित ढुल अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं तिरंगा यात्रा हूडा ग्राउंड से शुरू होकर नई अनाजमंडी तक जाएगी। 

भाजपा नेता ने अमित बिंदल कहा कि तिरंगा में शामिल केसरिया रंग हमें वीरों को कुर्बानियां याद दिलाता है। वहीं हरा रंग हमारी भौगोलिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने बताया की तिरंगा का सफेद रंग भारत के शांतिप्रिय देश होने का सूचक है, जबकि अशोक चक्र निरंतर गतिमान हमारी अर्थव्यवस्था का।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा से ही देशहित में आगे रही है इसी का नतीजा है को भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम कर लोगों में फिर से देशभक्ति का संचार कर रही है। बिंदल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान अपने आप में एक मिसाल बन जायेगा। अपनी तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा वरिष्ठ नेता ने शहर की विभिन्न कालोनियों में जाकर लोगों को तिरंगा यात्रा के लिए आमंत्रित किया। 

इस दौरान अलग- अलग कालोनियों में विजय कुमार, सुखबीर दहिया, राजकुमार, सुरेश, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर, रामेश्वर जांगड़ा, रजनीश कुमार, अर्जुन सिंह, राम सिंह, नंदलाल गौतम, जगदीश चंद्र, नफे सिंह, धनपति देवी, अंगूरी देवी, लक्ष्मीनारायण, नारायण सिंह, अशोक कुमार, जयभगवान, धर्मेंद्र, शिव कुमार आदि मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker