बिहार

21 अक्टूबर तक चलेगा युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान

भागलपुर, 9 सितंबर। जिला युवा कांग्रेस के द्वारा शुक्रवार को दीपनगर स्थित कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। यह जानकारी भागलपुर कांग्रेस कार्यालय में दिल्ली से नियुक्त (मधेपुरा जोन) संदीप कुमार जेड आर ओ एवं जिला अध्यक्ष अमित आनंद द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि 12 सितंबर तक है। उसके पश्चात 13 सितंबर को ऑब्जेक्शन, 14 सितंबर को बाद स्क्रुटनी और 15 को नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा। सदस्यता अभियान 22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक चलेगा। अमित आनंद ने बताया कि भागलपुर जिला में लगभग 50 हजार नए युवाओं को जोड़ा जाएगा। ताकि कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके और युवा कांग्रेस के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर युवा कांग्रेस का नेतृत्व कर सकें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीरपैंती विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद आजाद, बिहपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सम्राट आलम, नाथनगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, भागलपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित शाह, जिला युवा कांग्रेस के महामंत्री अभिषेक आनंद पूर्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, एनएसयूआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीरज कुमार, एनएसयूआई के नेता एवं मुखिया कृष्णानंद सागर, भागलपुर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दानिश खान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker