हरियाणा

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा : सुनील जांगड़ा


*भाजपा नेता सुनील जांगड़ा बोले-नगर परिषद चुनाव की तैयारी में जुट जाए कार्यकर्ता, पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुचाएं
सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए और लोगों के बीच जाकर भाजपा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करना चाहिए यह बात वार्ड 18 में भाजपा नेता ठेकेदार सुनील जांगड़ा ने कार्यकर्ताओं को मीटिंग के दौरान कही। भाजपा नेता सुनील जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे देश व प्रदेश में भाजपा सरकार भाजपा सबका साथ-सबका विकास व सबके साथ की धारणा पर आगे बढ़ते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सुनील जांगड़ा ने कहा कि भाजपा जनभावनाओं के अनुरुप विकासात्मक दृष्टिकोण लेकर आगे बढ़ रही है। राष्ट्र की एकता व अखंडता के साथ आमजन के हितों को सुरक्षित रखने का काम भाजपा संगठन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य कर रही है।
*आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की चेयरपर्सन बनेगी : संगीता जांगड़ा
भाजपा नेत्री संगीता जांगड़ा ने कहा कि महिलाओं को पूरा मान सम्मान भाजपा सरकार में दिया जा रहा है। बेटियों व महिलाओं के लिए अनेक जनहितैषी योजनाएं भी लागू की हुई है जिनका लाभ उन्हें मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। संगीता जांगड़ा ने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की चेयरपर्सन बनेगी। इस अवसर पर समाजसेवी संदीप दहिया, बलवंत, प्रह्लाद, राजेश, टिंकू, गौरव राठी, अजीत, बृजेश, आनंद रोहिल्ला, नवीन आदि मौजूद रहें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker