मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी बेटी मालती मैरी का क्यूट वीडियो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में बेटी मालती को प्रियंका चोपड़ा ने गोद में ले रखा है और बैकग्राउंड में गाना चल रहा है ‘ससुराल गेंदा फूल।’ वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे प्रियंका बेटी को डांस की प्रैक्टिस करा रही हैं। हालांकि, वीडियो में प्रियंका नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वीडियो के आखिर में उनकी जोर से हंसने की आवाज साफ सुनाई दे रही है। वीडियो में मालती का भी चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

मां-बेटी के इस वीडियो फैंस लगातार कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो प्रियंका से मालती का चेहरा दिखाने की अपील भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल सेरोगेसी के जरिये मां बनी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker