स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है : ललित पंवार
व्यस्त दिनचर्या में व्यायाम फिट स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी
सोनीपत। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित पंवार ने कहा कि आज व्यस्त दिनचर्या में शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम बेहद जरूरी है। जिम, पार्क, खेल मैदान शरीर को फिट रखने के लिए आमजन को एक सकरात्मक उर्जा देते है, जिसके माध्यम से न चाहते हुए भी निरंतर व्यायाम किया जाता है, इसलिए आज के दौर में जिम ने शरीर को फिट रखने में एक अहम स्थान ले लिया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित पंवार सेक्टर-15 स्थित दि मसल हट जिम के उद्घाटन के उपरांत क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे।
युवा जिलाध्यक्ष ललित पंवार ने कहा कि प्राचीन समय में जिम का इतना महत्व नहीं था, खेत-खलिहान व मैदानों में शरीर को तंदरूस्त रखने के लिए युवा मेहनत करते थे। लेकिन आज की स्थिति व समय आभाव को मद्देनजर रखते हुए जिम ने स्वस्थ जीवन में अपना अहम स्थान बना लिया है।
आज बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों तक जिम में जाकर प्रतिदिन वर्कआऊट करते है, ताकि वह फिट रह सकें। आज प्रत्येक स्थान पर खेल मैदान व खेत-खलिहान संभव नहीं है, जहां पर सुबह शाम वर्कआऊट हो सकें। लेकिन आज जिम का दायरा प्रत्येक क्षेत्र तक बढ़ गया है, इसलिए युवा शरीर को फिट रखन के लिए निरंतर अभ्यास करते है। उन्होंने कहा कि बेसक कितनी ही व्यस्त दिनचर्या हो, स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम बेहद जरूर है। जब तक हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखेंगे तब तक जीवन में सफलता नहीं मिल सकती। किसी ने ठीक कहा है कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ मष्तिसक निवास करता है। इसलिए हमें प्रतिदिन शरीर को फिट रखने के लिए समय देना चाहिए। इस दौरान अमन नैन, पवन आंतिल, निखिल शर्मा, डॉ सुनील, प्रवीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।