हरियाणा

परिवारवाद के सख्त खिलाफ है आम आदमी पार्टी :  सुशील गुप्ता



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित राज्यसभा सदस्य व आप हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता साथ में अन्य पदाधिकारी।
गन्नौर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने रविवार को रेलवे रोड स्थित मन्नत गार्डन में युवा नेता रोहित धनखड़ को उनके समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। सुशील गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी परिवारवाद के सख्त खिलाफ है और भविष्य में सर्वे के आधार पर ही टिकटों का आवंटन होगा। उन्होंने 29 मई की कुरुक्षेत्र रैली में आने का निमंत्रण नहीं दिया। युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा ने कहा कि पूर्व व वर्तमान सरकारों में नौजवानों को रोजगार नही है। किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। आम आदमी पिसता जा रहा है। अब हरियाणा बदलाव की ओर है और 29 मई की कुरुक्षेत्र रैली में हरियाणा बदलाव की नई लौ जलेगी। जिला युवाध्यक्ष नवीन ओहल्याण ने भी युवाओं से 29 मई की कुरुक्षेत्र रैली के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने आह्वान किया है। इस अवसर पर पवन तोमर मध्य जोन युवा अध्यक्ष, बिजेंद्र दहिया, देवेंद्र त्यागी, राकेश नाहरा, परमवीर मलिक, दीपक खत्री, सुमित अंतिल, सुरेंद्र दहिया, रणबीर छिक्कारा, सुनील लंबू, सुनीता वाल्मीकि ,सुनील जाजी, राजेश सरोहा, नकीन मेहरा, आरके मलिक आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker