उत्तर प्रदेश

 मेरठ में कई स्थानों पर होगा छठ पूजन, तैयारी पूरी

मेरठ, 27 अक्टूबर। सूर्य उपासना के सबसे बड़े पर्व छठ पूजन के लिए तैयारी तेज हो गई है। मेरठ में कई स्थापनों पर छह पूजन होगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

मेरठ में शुक्रवार से नहाय खाय के साथ छठ पूजन शुरू होगा और 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। संतान सुख प्राप्ति और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए छठ पूजन किया जाता है। मेरठ में कई वर्षों से छठ पूजन का महत्व बढ़ता जा रहा है। यहां रह रहे पूर्वांचल समाज के लोग छठ पूजन करते हैं। इसके लिए मेरठ में कई स्थानों पर तैयारी की गई है।

मेरठ में परतापुर स्थित गगोल घाट, चौधरी चरण सिंह विवि, गंगानगर में आई ब्लॉक, न्यू मीनाक्षीपुरम मंदिर, जेल चुंगी और पल्लवपुरम में छठ पूजन के लिए विशेष तैयारी की गई है। यहां पर पूर्वांचल समाज के लोग पूरे उल्लास के साथ इस पर्व को मनाते हैं। सबसे ज्यादा उत्साह गगोल घाट सरोवर में छठ पूजन को लेकर होता है। यहां पर प्राकृतिक जलाशय के कारण ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। अन्य स्थानों पर कृत्रिम जलाशय बनाकर छठ पूजन किया जाता है।

पूर्वांचल समाज के नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 28 अक्टूबर को नहाय खास के साथ छठ पूजन होगा। इस दिन वत्र करने से पहले एक बार ही खाना होता है। दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इसमें सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक महिलाएं व्रत रखती है। सूर्यास्त के बाद स्रत का पारण होता है। इसके बाद भोजन तैयार करके भगवान सूर्य नारायण को भोग अर्पित किया जाता है। तीसरे दिन अस्त होते भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन छठ गीत गाए जाते हैं। चौथे दिन उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker