कैथल: खिलाड़ियों व पुलिस कर्मचारियों ने लिया मैराथन रेस में हिस्सा
युवाओं को नशे से दूर रह कर खेल गतिविधियों के साथ साथ राष्ट्र हित के कार्यों में लेना चाहिए भाग
कैथल,13 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को पुलिस ने खिलाड़ियों व आम लोगों के साथ मैराथन रेस का आयोजन किया। मैराथन की अगुवाई अभियान के नोडल अधिकारी व डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने की। मैराथन इंदौर स्टेडियम से शुरू होकर छोटू राम चौक पर संपन्न हुई। एसपी मकसूद अहमद ने मैराथन रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी मकसूद अहमद ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का तरीका और उसकी महत्ता के बारे में बताया गया।
इस मौके पर एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक बन जाता है। बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। लोगों के दिलों में देशभक्ति कि जगाने और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया गया। एसपी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रह कर खेल गतिविधियों के साथ साथ राष्ट्र हित के कार्यों में लेना चाहिए। प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि देश भर में मनाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की कैथल पुलिस प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। जिससे सभी लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगा कर तिरंगे के प्रति गहरा जुड़ाव और सम्मान पैदा करना है।
मैराथन रेस आयोजन में एसपी के अलावा डीएसपी हैडक्वाटर, अनिल कुमार, डीएसपी एईसी विवेक चौधरी, एसएचओ सिविल लाईन, एसएचओ यातायात, स्कूली बच्चे, खिलाडी, आमजन के साथ साथ अन्य पुलिस कर्मचारियो ने बढचढ कर भाग लिया। जिला कैथल के सभी प्रवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों द्वारा अलग अलग अपने स्तर पर हर घर तिरंगा के तहत कार्यक्रम आयोजित करके आमजन को जागरुक किया जा रहा है।