पलवल: हाड कंपाने वाली ठंड में संघ कार्यकर्तओं ने बांटे कंबल
पलवल, 7 जनवरी। पलवल शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सेवा विभाग के माध्यम से ठंड के मौसम में 50 से अधिक जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म कंबल वितरित किए। कंबल वितरण हुडा सेक्टर-2,रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, आगरा चौक,कुसलीपुर पुल के नीचे सोते हुए लोगों को ठंड में गर्मी का अहसास कराया। इस मौके पर डॉ जितेंद्र सिंगला, डॉ सचिन, राजू, मनीष, राहुल, श्यामदत्त, गौरव आदि मौजूद रहे।
कड़ाके की ठंड से शुक्रवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 सेल्सियस तथा जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों को अभी सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं के बराबर है। पिछले कई दिनों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ गया है।
सूर्यदेव के दर्शन भी कुछ देर के लिए ही लोगों को हो रहे है। लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान तेजी से कम होने लगा तो वहीं लोगों को घर से बाहर कदम बाजार में फिर से सन्नाटा देखने को रखना भी मुश्किल होने लगा है। आरएसएस के कार्यकर्ता डॉ जितेंद्र ने बताया कि सर्दियों में गरीब लोगों की सेवा प्रतिदिन चोराहों पऱ टीम के द्वारा सर्च अभियान चला कर गरीबों तक गर्म कम्बल पहुँचाये जाते हैं। ठण्ड से बचाव बहुत जरूरी है।