हरियाणा
निगम पार्षद पुनीत त्यागी ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवता सामग्री लगाने के लिए चेताया
निगम पार्षद वार्ड 8 पुनीत त्यागी निर्माण कार्यों को लेकर ठेकेदार से बातचीत करते हुए।
राई। वार्ड 8 से निगम पार्षद पुनीत राई ने अपने वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवता युक्त कार्य करने के लिए ठेकेदार को चेताया। पुनीत राई ने कहा कि उनके वार्ड में जो कार्य हो, उनमें पूरी गुणवता युक्त निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाए। त्यागी ने कहा कि वार्ड के विकास में हो रहे कार्य में निर्माण सामग्री व गुणवता मिलने पर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। इसके लिए वार्ड के लोगों ने पार्षद पुनीत राई का आभार जताया। त्यागी ने कहा कि इसके लिए वार्ड के लोगों का भी सहयोग बहुत जरूरी है। अगर उनके घर के सामने गली में काम अच्छा नही हो रहा है तो वे उन्हें अवगत करवांए तभी अच्छा काम हो पाता है।