उत्तर प्रदेश

अंजनी कुमार मिश्र आप श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने

लखनऊ, 22 सितंबर। आम आदमी पार्टी (आप) में संगठन विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश प्रभारी व आप सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से अंजनी कुमार मिश्र को श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी द्वारा मिली इस जिम्मेदारी पर अंजनी कुमार मिश्र ने कहा कि वह पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायत्वि को निभाएंगे और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि श्रम प्रकोष्ठ एक महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है, जिसे एक दिशा देने की जरूरत थी और मैं पार्टी के पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे श्रम प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करके अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने का अवसर प्रदान किया। कहा कि श्रम प्रकोष्ठ को सशक्त बनाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर हर महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

इस मौके पर चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल सहित आप के वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker